अहले बैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के विभिन्न क्षेत्रों में तीन दिनों से आले सऊद के खिलाफ़ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक कैदियों की रिहाई पर बल दिया है। अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के अलजौफ और अलशरकिया और मदीना मुनव्वरा में जनता के प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है।
प्रदर्शनकारियों ने ऐसे पलाकार्ड उठा रखे थे जिन पर राजनीतिक कैदियों विशेष रूप से बुजुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख़ बाक़िरुन्नम्र की रिहाई पर बल दिया गया था. याद रहे कई हफ्तों पहले आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर नम्र की गाड़ी पर सऊदी कारिनदों ने फायरिंग की थी और उन्हें घायल स्थिति में ही गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद से सऊदी अरब में जन आंदोलन में तेजी आ गई है और लोग देश में राजनीतिक, आर्थिक और धार्मिक सुधार की मांग कर रहे हैं।
समाप्त
....
166